धोबी का ईश्क ~ हजरत निजामुद्दीन औलिया
☆☆☆ धोबी का ईश्क ☆☆☆ हजरत निजामुद्दीन औलिया हजरत निजामुद्दीन औलिया अक्सर एक जुमला कहा करते थे कि हमसे तो धोबी का बेटा ही खुशनसीब निकला हमसे तो इतना भी ना हो सका फिर गश खाकर गिर जाते। एक दिन उनके मुरीदो ने पूछ लिया हजरत यह धोबी के बेटे वाला क्या माजरा था आप ने फरमाया एक धोबी के पास महल से कपड़े धुलने आया करते थे और वह मियां बीवी कपड़े धोकर प्रेस करके वापस महल पहुंचा दिया करते थे उनका एक बेटा था जो जवान हुआ तो कपड़े धोने में वालीदैन का हाथ बंटाने लगा कपड़ों में शहजादी के कपड़े भी थे जिनको धोते-धोते वह शहजादी के ना दीदार इश्क में मुब्तिला हो गया मोहब्बत के इस जज्बे के जाग जाने के बाद उसके तेवर तब्दील हो गए वह शहजादी के कपड़े अलग करता उन्हें खूब अच्छी तरह धोता और उन्हें प्रेस करने के बाद एक खास निराले अंदाज में तय करके रखता सिलसिला चलता रहा आखिर वालीदा ने इस तब्दीली को नोट किया और धोबी के कान मे खुसर पुसर की कि लगता है यह तो सारे खानदान को मरवाएगा ये तो शहजादी के इश्क में मुब्तिला हो गया है वालिद ने बेटे के कपड़े धोने पर पाबंदी लगा दी इधर ...