पति-पत्नी जहाज पर सफर कर रहे थे, तभी जहाज डूबने लगा तो पति अकेला लाइफ बोट में बैठ वहां से निकल गया, पत्नी ने चिल्लाकर पति से कुछ कहने की कोशिश की, क्या कहा होगा डूबती हुई पत्नी ने अपने पति से? MD WASIM ALAM
एक स्कूल टीचर अपने स्टूडेंट्स को रिश्तों का महत्व समझाना चाहती थी। इसके लिए टीचर ने बच्चों को एक कहानी सुनानी शुरू की। कहानी इस तरह थी की-
- एक जहाज में पति-पत्नी सफर कर रहे थे। तभी बीच में जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस जहाज में एक लाइफ बोट थी, लेकिन उसमें सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठ सकता था।
- पति खुद की जान बचाने के लिए उस लाइफ बोट में बैठ गया। जब पति जहाज से दूर जा रहा था तो पत्नी उसे जोर से चिल्ला कर कुछ कहने लगी।
- इसके बाद टीचर ने स्टूडेंट्स से पूछा कि- तुम बताओ कि पत्नी ने चिल्लाकर अपने पति से क्या होगा?
- लगभग सभी बच्चों ने एक साथ कहा कि- पत्नी ने अपने पति से कहा होगा कि- तुम बेवफा हो, मैं अंधी थी, जो तुमसे प्यार किया, मैं तुमसे नफरत करती हूं।
- तभी टीचर ने देखा की एक बच्चा चुप बैठा है और कुछ नहीं बोल रहा। टीचर ने उस बच्चे को बुलाया और पूछा कि- तुम बताओ उस महिला ने क्या कहा होगा?
- वो बच्चा बोला- मुझे लगता कि पत्नी ने अपने पति से चिल्लाकर कहा होगा कि- हमारे बच्चे का ख्याल रखना।
- टीचर को आश्चर्य हुआ और बोली- तुम्हारा जवाब बिल्कुल सही है, क्या तुमने ये कहानी पहले सुनी है?
- उस बच्चे ने कहा- नहीं, लेकिन मेरी मां ने मरने से पहले मेरे पिता को यही कहा था। बच्चे की बात सुनकर क्लास में बैठे बहुत से बच्चों की आंखों में आंसू आ गया।
- इलाज के लिए ही पति-पत्नी जहाज से दूसरे देश जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से जहाज डूब गया। पति भी पत्नी के साथ समुद्र की गहराइयों में डूब जाना चाहता था, लेकिन अपनी बेटी के लिए उसने पत्नी को समुद्र में डूब जाने को अकेला छोड़ दिया।
लाइफ मैनेजमेंट
कई बार हम बिना पूरी बात जाने किसी के भी बारे में गलत धारणाएं बना लेते हैं। इसीलिए हमें जो सामने दिख रहा है, उस पर सतही तौर से देख कर अपनी राय नहीं बनाना चाहिए, जब तक हम पूरी बात समझ ना लें। पहले बात के हर पहलू पर गौर करें और उन परिस्थितियों पर नजर डालें, इसके बाद ही कोई निर्णय लें।

Gd
ReplyDelete