माँ

                                माँ

कब्र के आगोश में जब थक के सो जाती है माँ,
तब कहीं जाकर थोड़ा सुकून पाती है माँ!!

फिक्र में बच्चों के कुछ ऐसे ही घुल जाती है माँ,
नौजवा होते हुए बूढ़ी नज़र आती है माँ!!

कब ज़रूरत हो मेरे बच्चे को इतना सोच कर,
जागती रहती है आँखें और सो जाती है माँ!!

रूह के रिश्तों की ये गहराईयाँ तो देखिये,
चोट लगती है हमे और चिल्लाती है माँ!!

लौट कर वापस सफर से जब भी घर आती है माँ,
डाल कर बाहें गले में सर को सहलाती है माँ!!

शुक्रिया हो नही सकता कभी उसका अदा,
मरते मरते भी दुआ जीने की दे जाती है माँ!!

मरते दम बच्चा अगर आ पाये ना परदेस से,
अपनी दोनों पुतलियाँ चौखट पे रख जाती है माँ!!

प्यार कहते है किसे और ममता क्या चीज है,
ये तो उन बच्चों से पूछो,के जिनकी मर जाती है माँ!!


Comments

Popular posts from this blog

हम देखेंगे लाज़िम है कि हम भी देखेंगे Faiz Ahmad Faiz (Md Wasim Alam)

Aadhar Card Vs EVM

#कहानी_सहाबा र.अ. हज़रत उमर फारुक़ (र.अ.) को एक शख्स के बारे में पता चला के एक वो अपनी माँ को गालियाँ देता है...