अगर इस हालत में NRC हुई तो...

यूपी बिहार के 26 % और 38 % प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र नहीं दे पाएँगे

इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया पेज पर मुदित कपूर और शामिक रवि ने लिखा है कि सिर्फ़ 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां जन्म का पंजीकरण हुआ है। 9 राज्य ऐसे हैं जहां 80 प्रतिशत से कम ही जन्म का पंजीकरण हुआ है।इसी तरह मात्र 14 राज्य ऐसे हैं जहां  मृत्यु पंजीकरण का काम 100 फ़ीसदी हुआ है। छह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां 83 से 98 प्रतिशत ही मृत्यु प्रमाण पत्र का काम हुआ है। 17 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां 23 से लेकर 81 प्रतिशत ही मृत्यु का पंजीकरण हुआ है। यह आँकड़ा गृहमंत्रालय का है।

यूपी में जन्म का पंजीकरण मात्र 62 प्रतिशत और बिहार में 74 प्रतिशत हुआ है। दोनों राज्यों में मृत्यु का पंजीकरण 45 प्रतिशत भी नहीं है। पूरे भारत में जन्म का पंजीकरण का औसत मात्र 85 प्रतिशत है और मृत्यु का पंजीकरण मात्र 74 प्रतिशत है।

अब अगर इस हालत में NRC हुई तो गरीब कमजोर तबकों में हाहाकार मच जाएगा। प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर उनकी कमाई रिश्वत में चली जाएगी। दलाल लूट लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

हम देखेंगे लाज़िम है कि हम भी देखेंगे Faiz Ahmad Faiz (Md Wasim Alam)

Aadhar Card Vs EVM

#कहानी_सहाबा र.अ. हज़रत उमर फारुक़ (र.अ.) को एक शख्स के बारे में पता चला के एक वो अपनी माँ को गालियाँ देता है...