Posts

Showing posts from December, 2019

अगर इस हालत में NRC हुई तो...

Image
यूपी बिहार के 26 % और 38 % प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र नहीं दे पाएँगे इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया पेज पर मुदित कपूर और शामिक रवि ने लिखा है कि सिर्फ़ 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां जन्म का पंजीकरण हुआ है। 9 राज्य ऐसे हैं जहां 80 प्रतिशत से कम ही जन्म का पंजीकरण हुआ है।इसी तरह मात्र 14 राज्य ऐसे हैं जहां  मृत्यु पंजीकरण का काम 100 फ़ीसदी हुआ है। छह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां 83 से 98 प्रतिशत ही मृत्यु प्रमाण पत्र का काम हुआ है। 17 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां 23 से लेकर 81 प्रतिशत ही मृत्यु का पंजीकरण हुआ है। यह आँकड़ा गृहमंत्रालय का है। यूपी में जन्म का पंजीकरण मात्र 62 प्रतिशत और बिहार में 74 प्रतिशत हुआ है। दोनों राज्यों में मृत्यु का पंजीकरण 45 प्रतिशत भी नहीं है। पूरे भारत में जन्म का पंजीकरण का औसत मात्र 85 प्रतिशत है और मृत्यु का पंजीकरण मात्र 74 प्रतिशत है। अब अगर इस हालत में NRC हुई तो गरीब कमजोर तबकों में हाहाकार मच जाएगा। प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर उनकी कमाई रिश्वत में चली जाएगी। दलाल लूट लेंगे।

CAA & NRC कितना खतरनाक है एक छोटी सी कहानी से समझिये

Image
#पूरा_पढ़ने_के_बाद_खुद_बेखूद_शेयर_करनें_को_मजबूर_हो_जाओगे एक #चूहा एक #कसाई के घर में बिल बना कर रहता था । एक दिन चूहे ने देखा कि उस कसाई और उसकी पत्नी एक थैले से कुछ निकाल रहे हैं। चूहे ने सोचा कि शायद कुछ खाने का सामान है । उत्सुकतावश देखने पर उसने पाया कि वो एक चूहेदानी थी। ख़तरा भाँपने पर उस ने पिछवाड़े में जा कर #कबूतर को यह बात बताई कि घर में चूहेदानी आ गयी है । कबूतर ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि मुझे क्या? मुझे कौन सा उस में फँसना है? निराश चूहा ये बात #मुर्गे को बताने गया । मुर्गे ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा… "जा भाई....ये मेरी समस्या नहीं है ।" हताश चूहे ने बाड़े में जा कर बकरे को ये बात बताई… और #बकरा हँसते हँसते लोटपोट होने लगा। उसी रात चूहेदानी में खटाक की आवाज़ हुई, जिसमें एक ज़हरीला #साँप फँस गया था। अँधेरे में उसकी पूँछ को चूहा समझ कर उस कसाई की पत्नी ने उसे निकाला और साँप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उस व्यक्ति ने हकीम को बुलवाया। हकीम ने उसे #कबूतर का सूप पिलाने की सलाह दी । कबूतर अब पतीले में उबल रहा था...। खबर सुनकर उस कसाई के कई र...

तुम्हे क्या खबर की तुम मेरे लिए क्या हो

Image
तुम्हे क्या खबर की तुम मेरे लिए क्या हो तुम मेरे लिए इंसानों में सबसे खास हो तुम मेरे ईमान को कामिल कर देने वाले हो मेरी ज़िंदगी को और खुशनुमा बना देते हो तुम मेरी उलझनों का सुकून हो मुझे मीठी नींद में सुला देते हो सारे ग़मो को भुला देते हो तुम मेरे पैरों की जंजीर नही मेरे सीने की जिरह हो जो मेरे हौसले को और बढ़ा देते हो मुझे परेशान देख कर मुझे तसल्लिया देते हो मेरी हर बीमारी का इलाज तुम रूहानी हो तुम कलम के माहिर हों मै तुम्हरी कहानी हूं मैं तुम्हे रब से इस तरह माँगती हूँ जैसे कोई अपनी ज़िन्दगी मांगता हो तुम्हें क्या पता कि तुम मेरे लिए क्या हो

माँ

Image
                                माँ कब्र के आगोश में जब थक के सो जाती है माँ, तब कहीं जाकर थोड़ा सुकून पाती है माँ!! फिक्र में बच्चों के कुछ ऐसे ही घुल जाती है माँ, नौजवा होते हुए बूढ़ी नज़र आती है माँ!! कब ज़रूरत हो मेरे बच्चे को इतना सोच कर, जागती रहती है आँखें और सो जाती है माँ!! रूह के रिश्तों की ये गहराईयाँ तो देखिये, चोट लगती है हमे और चिल्लाती है माँ!! लौट कर वापस सफर से जब भी घर आती है माँ, डाल कर बाहें गले में सर को सहलाती है माँ!! शुक्रिया हो नही सकता कभी उसका अदा, मरते मरते भी दुआ जीने की दे जाती है माँ!! मरते दम बच्चा अगर आ पाये ना परदेस से, अपनी दोनों पुतलियाँ चौखट पे रख जाती है माँ!! प्यार कहते है किसे और ममता क्या चीज है, ये तो उन बच्चों से पूछो,के जिनकी मर जाती है माँ!!